नोएडा सेक्टर 82 स्थित प्राचीन शिव शक्ति धाम मंदिर पॉकेट 12 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास आचार्य अमित दीक्षित ने उद्धव चरित्र, कंस वध एवं रुक्मणि विवाह का रोचक वर्णन किया। भगवान कृष्ण और बलराम कंस के दरबार में प्रवेश करते हैं जहां मदमस्त हाथी को उनके ऊपर छोड़ दिया जाता है , भगवान उसका एक प्रहार से वध कर देते हैं। कंस द्वारा तमाम योद्धाओं को कृष्ण और बलराम को मारने के लिए भेज जाता है। कृष्ण और बलराम सभी को मारकर अपने परमधाम को पहुंचा देते हैं। भगवान कृष्ण अभिमानी कंस के बाल पकड़ कर सिंघासन के नीचे गिरा देते हैं और उसके पापों की याद दिलाते हैं। कृष्ण अपने प्रहार से कंस का अंत कर देते हैं और अपने परमधाम को पहुंचा देते हैं।

आयोजन समिति के सदस्य ने बताया कि कथा के सातवें दिन सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, शुकदेव विदाई आदि प्रसंगों के साथ कथा का विश्राम होगा।
इस अवसर में सी के शर्मा, विकास तिवारी, पवन मिश्रा, मनोज तिवारी, अरविंद भारद्वाज, अंकित शर्मा, कृपाल यादव, राजेश महालय, खेमचंद, राजीव श्रीवास्तव, उमेद सिंह, गंभीर सिंह, विनय, उपाध्याय जी, अशोक गोल, एस पी शर्मा, एस के राठी, राज, सुनील तिवारी, संतोष सिंह, योगिता तिवारी, रचना दीक्षित, अनिल, नीरज, सहित तमाम पॉकेट12 वासी भगवत्प्रेमी भक्त मौजूद रहे।



