दैनिक समाज जागरण
मुस्कान खान
जनपद बिजनौर
नहटौर-नूरपुर मार्ग पर गांव खंडसाल के पास गुरुवार देर शाम करीब 6:30 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नहटौर ले जाया गया, जहां से एक युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, नहटौर क्षेत्र के गांव नंहेड़ा निवासी रिंकू, सतीश और महेंद्र मजदूरी करके नहटौर से एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे। तभी खंडसाल गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। सीएचसी में तैनात चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष आर्य ने बताया कि रिंकू की हालत गंभीर है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



