दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो शमीम सिद्दीकी
जनपद बिजनौर
नजीबाबाद रायपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालक फरार
नजीबाबाद के जोगीरामपुरी क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद–रायपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में भर्ती है। हादसा रात करीब 10:30 बजे नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव जोगीरामपुरी चौराहे पर हुआ। मृतक युवक की पहचान श्यामपुर, हरिद्वार निवासी जैकी (पुत्र विजय) के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक बॉबी (पुत्र रामकिशोर) भी श्यामपुर, हरिद्वार का निवासी है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक मुरादाबाद के कांठ से एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नजीबाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी समीपुर नजीबाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जैकी को मृत घोषित कर दिया। घायल बॉबी का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



