google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

25 हजार का इनामिया श्रीधर वर्मा गिरफ्तार

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार की देर सांय ज्ञानेंद्र राय उर्फ वीरू को उसके घर में पहुंचकर गोली मारने के मामले में करीमुद्दीनपुर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी श्रीधर वर्मा पुत्र नंदलाल वर्मा निवासी करीमुद्दीनपुर को करीमुद्दीनपुर काली माता मंदिर के पास से आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है. और घटना में प्रयुक्त पिस्टल को उसके आरो प्लांट से बरामद कर लिया है।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी श्रीधर वर्मा ने बताया कि घटना से दो दिन पूर्व रात्रि में पानी पहुंचाने के दौरान रास्ते में बाइक सट जाने पर वादी के भाई अमित कुमार राय से विवाद होने पर वह आगबबूला था और इस घटना को अंजाम दे दिया।आरोपी पर पच्चीस हजार रूपए का इनाम भी घोषित था. इस मामले पर करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना में प्रयुक्त पिस्टल के साथ आरोपी को उसके गांव के ही काली मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है और अग्रीम कार्यवाही की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)