google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चुर्क में होगा कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता “नंदी” के पुनर्जन्म दिवस पर रुद्राभिषेक व भंडारे का आयोजन

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता “नंदी” के पुनर्जन्म दिवस के अवसर पर आगामी 11 जुलाई 2026, दिन शनिवार को जनपद के चुर्क स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे होगा।


आयोजकों के अनुसार इस अवसर पर भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन एवं विशेष प्रार्थना की जाएगी, साथ ही मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी एवं सफल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना की जाएगी।धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गयी है।आयोजन समिति ने वैश्य व्यापारी समाज सहित सर्व समाज के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का पुनर्जन्म दिवस पंचमुखी महादेव मंदिर चुर्क, सोनभद्र में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)