स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा खंडित करने वाले के ऊपर जल्द हो करवाई- सच्चिदानंद पाण्डेय।
मिंटू कुमार समाज जागरण हजारीबाग सदर ।
को 1857 स्वतंत्रता संग्राम के नायक शहीद जयमंगल पांडेय के वंशज सच्चिदानंद पाण्डेय ने स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू कान्हू और केबी सहाय की खंडित प्रतिमा जो असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया है। इस संदर्भ में हजारीबाग उपायुक्त से मिलकर प्रतिमा को खंडित करने जैसी घृणित कार्य करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने का मांग किया है । कहा है कि ऐसे कार्य करने वालों को देश द्रोह के कानून के तहत सजा हो। ताकि दोबारा इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो सके । साथ ही मांग किया कि चौक चौराहों , पार्को में लगे महापुरुषों की प्रतिमा की सुरक्षा की जाय । सी सी टीवी लगाया जाय। स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान हो खंडित प्रतिमा को जल्द से जल्द ठीक किया जाय ।असामाजिक तत्वों को पकड़कर दंडित किया जाए । स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास की जानकारी आज के युवाओं में होनी चाहिए। पांडेय जी ने कहा कि जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं की गई तो देश और झारखंड राज्य के कोने- कोने से स्वतंत्रता सेनानी परिवार हजारीबाग आकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



