google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कारगिल विजय दिवस पर जदयू नेता राकेश गुप्ता ने शहीदों को दिया श्रद्धांजलि तथा उनके पराक्रम को किया नमन

कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के साहस, शौर्य, पराक्रम व राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है – राकेश गुप्ता
मिंटू कुमार समाज जागरण हजारीबाग सदर।
शनिवार को जदयू नेता सह समाजसेवी राकेश गुप्ता ने कारगिल विजय दिवस पर परिसदन के समीप स्थित शहीद स्मारक पार्क पहुंचकर श्रद्धासुमन तथा माल्यार्पण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दिया। कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की शहादत तथा उनके पराक्रम को नमन किया। मौके पर जदयू नेता राकेश गुप्ता ने कहा कि अतुलनीय शौर्य एवं साहसपूर्ण प्रदर्शन से भारत के स्वाभिमान की विजय पताका फहराने वाले वीर जवानों की गौरवगाथा के स्वर्णिम पृष्ठ कारगिल विजय दिवस के अवसर पर समस्त वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के साहस, शौर्य, पराक्रम व राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। भारतीय सेना की यह विजयगाथा देशवासियों को सदैव गौरवान्वित करता रहेगा। माँ भारती के सभी वीर सपूतों को श्रद्धाजंलि अर्पित करता हूँ जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। मुख्य रूप से कौशल कुमार, अनुज कुमार, शेखर कुमार, नागेश्वर कुमार, अभिषेक कुमार, अंशु कुमार, पवन कुमार, अंशु यादव, विशाल कुमार, शाहनवाज़, नविन कुमार, आयुष कुमार, खुशवंत कुमार, विकास कुमार, अमरेश कुमार, ऋषि ऋषभ, रानी कुमारी, रिया कुमारी, काजल कुमारी, सरस्वती कुमारी, पुष्पा कुमारी एवं साहिन सहित कई लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)