अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता, आदित्यपुर
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 01 जनवरी 2024:– सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर के बाबा आश्रम के 6 युवको की पिकनिक में जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर अपने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि यह अत्यंत मार्मिक और हृदय विदारक घटना है,इससे पूरे आदित्यपुर में शोक की लहर व्याप्त हैl उन्होंने कहा कि आदित्यपुर ने एक साथ अपने 6 नौजवान बेटों को खोया है।
आज इस हृदय विदारक घटना के उपरांत पुरेंद्र नारायण सिंह ने बाबा आश्रम जाकर सभी शोक संतप्त परिवारों से मिलेl अंतिम यात्रा में हजारों हजार की संख्या में बाबा आश्रम और आदित्यपुर के लोग शामिल हुए।
उन्होंने झारखंड सरकार से मृतक के आश्रितों को नौकरी एवं 20 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



