दैनिक समाज जागरण
जमालपुर (मीरजापुर) क्षेत्र के करजी लौदा गांव निवासी कल्लू प्रसाद(60) का इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह अस्पताल में मौत हो गई।बाईक के धक्के से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया था।मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक वृद्ध सोमवार को जमालपुर बाजार साईकिल से जाते समय सीएचसी केंद्र के सामने तेज रफ्तार बाइक के धक्के से सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था एवं बृद्ध का इलाज वाराणसी लठिया स्थित प्राइवेट मानदेय अस्पताल में चल रहा था।वृद्ध की मौत पर उसकी पत्नी हीरावती देवी एवं पुत्रों अशोक,धनराज एवं राजू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की तीन पुत्रियां शादीशुदा है।
मृतक के पुत्र अशोक बियार ने सिकंदरपुर गांव निवासी बाइक सवार के खिलाफ थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर मिला है मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



