अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 26 अक्टूबर 2025: सरायकेला थाना अंतर्गत सीनी ओपी क्षेत्र के डांगरडीह गांव के समीप रविवार एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक की पहचान खरसावां थाना क्षेत्र के रीडिंग पंचायत अंतर्गत पतपत गांव निवासी 25 वर्षीय रोशन हाईबुरु के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रोशन गम्हरिया से बाइक संख्या जे एच 05डी जेड-5739 से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान डांगरडीह के पास एक अज्ञात वाहन ने पीछे से उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



