ईसीएल राजमहल परियोजना के ओसीपी कार्यालय में सुरक्षा सप्ताह मनाई गई

समाज जागरण मनोज कुमार साह
गोड्डा

आज ईसीएल राजमहल परियोजना के ओसीपी कार्यालय में सुरक्षा सप्ताह को लेकर सर्वप्रथम महाप्रबंधक ऑपरेशन ने झंडो तोलन किया इस मौके पर अभिकर्ता सह महाप्रबंधक ऑपरेशन सतीश मुरारी ने ईसीएल कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है एक सम्मान का विषय है ईसीएल सहित ईस्ट जोन की सारी माइंस आज 17 नवंबर2025 से 22 नवंबर 2025 तक सुरक्षा सप्ताह मना रहा है विगत कुछ वर्षों से सुरक्षा सप्ताह और परितोष वितरण जो समारोह होता था यह तय किया गया कि कैलेंडर ईयर में कंप्लीट करने का प्रयास किया जा रहा है सुरक्षा एक शतक प्रयास है हम लोग खदान के विकट परिस्थिति में अपने आप को काम करते हुएअपने मशीनों को अपने आसपास के पूरे वातावरण को समाज को सुरक्षित रखने का प्रयास करते हैं यह एक अच्छी वातावरण का प्रयास बनता है सभी ईसीएल कर्मियों द्वारा सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति प्रतिज्ञा लिया गया मै सत्यम निष्ठा से प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए अपने आप को समर्पित करूंगा तथा सभी संवैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए यथाशक्ति प्रयत्न करूंगा और निश्चित रूप से इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरणादायक अभिवृत्तियों एवं आदतों का विकास करूंगा मैं शून्य क्षति दक्षता प्राप्त करने हेतु हर संभव प्रयास करूंगा और मैं जानबूझकर या लापरवाही वश ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिसके फल स्वरुप मैं या खदान में कार्यरत मेरे सहयोगी खतरे में पड़ जाए अथवा खदान एवं उसके आसपास की किसी भी संपत्ति का नुकसान हो इस अवसर पर महाप्रबंधक ओपी चौधरी ने भी संबोधित किया तथा इस मौके पर सुरक्षा पदाधिकारी प्रदीप कुमार यादव तथा रामानंद प्रसाद एवं सभी ईसीएल कर्मी मौजूद थे

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)