google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किसानो और कृषि जगत की संजीवनी है सहकारिता: प्रियंका मिश्र

*मरूई छताँव व गड़खड़ा बीपैक्स के सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक संपन्न।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी
बुधवार को पिंडरा ब्लाक के मरूई छताँव व गड़खड़ा बीपैक्स की वार्षिक सामान्य बैठक समिति कार्यालय पर संपन्न हुई।
बैठक की मुख्य अतिथि तथा एडीओ पिंडरा प्रियंका मिश्र ने कहा कि सहकारिता कृषि जगत के लिये संजीवनी है।यह किसानो की ताकत और भरोसा भी है।सहकारिता ही किसानो के उत्थान का एकमात्र रास्ता है।
बैठक मे समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मरूई छताँव बीपैक्स को जनपद की मॉडल समिति बनाने का संकल्प समिति के सदस्य और स्थानीय कृषक साकार करके रहेंगे।
गड़खड़ा बीपैक्स के सभापति राजमन मिश्र ने कहा कि किसानो की दशा और दिशा सुधारने के लिये सहकारी समितियो को स्वावलंबी और सशक्त बनाना समय की मांग है।
सहकारी सचिव परिषद के जिलाध्यक्ष ऋषिकुमार सिंह ने बैठक का संचालन करते हुए सहकारी समितियो और किसानो के बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होने कहा कि शासन के सकारात्मक रूख से सहकारिता मे स्वागत योग्य परिवर्तनो का युग आ रहा है।
समिति के सचिव गिरीश सिंह ने बीपैक्स के आय व्यय तथा लाभ हानि की सूचनाओ को सदस्यो के बीच रखा ।
बैठक मे भाजपा नेता रामप्रवेश उर्फ झगडू मिश्रा तथा भाजपा नेता सन्तोष सिंह मंगारी, सहकारी संघ मंगारी के अध्यक्ष दिनेश सिंह नेवादा तथा त्रिलोकी नाथ पांडेय ने भी विचार व्यक्त किए।
बैठक मे सचिव गरथमा बीपैक्स विनोद पांडेय , बीपैक्स फूलपुर के सचिव इन्दुप्रताप सिंह , सचिव बाबतपुर प्रशांत सिंह तथा गड़खड़ा के कर्मचारी विशाल सिंह समेत बड़ी संख्या मे क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)