google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व मानव अधिकार दिवस पर छात्राओं को किया गया जागरूक

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश में मानव अधिकार दिवस पर छात्राओं को जागरूक करते हुए विश्व के सभी देशों मे आपसी सामंजस्य बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने घोषणा पत्र जारी किया था | लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल ने सभी विद्यालयों मे मानव अधिकार दिवस मनाने का निर्देश दिया गया है | सामाजिक विज्ञान के विषय शिक्षक श्री डी.ए.प्रकाश खाण्डे ने मानव अधिकार दिवस पर छात्राओं को बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद विभिन्न देशों मे मानव भेद, शोषण और अत्याचार पनपने के कारण उनके अधिकारों का संरक्षण करने और सम्मान, समता और न्याय देने के उद्देश्य से इस संस्था का गठन किया गया | मानव अधिकार दिवस 10 दिसंबर को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1948 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने “सार्वभौमिक मानव अधिकार घोषणापत्र” (Universal Declaration of Human Rights – UDHR) को अपनाया था।

मानव अधिकार दिवस मनाने के मुख्य उद्देश्य :-

  1. मानव अधिकारों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना,हर व्यक्ति को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और सम्मान का अधिकार है।
  2. मानव अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाना, दुनिया भर में हो रहे उत्पीड़न, भेदभाव और हिंसा के खिलाफ संवेदनशीलता बढ़ाना।
  3. मानव अधिकारों की रक्षा के लिए लोगों और सरकारों को प्रेरित करना, सुनिश्चित करना कि सभी देशों में कानून और नीतियाँ मानव अधिकारों को सुरक्षित रखें।
  4. UDHR के आदर्शों को आगे बढ़ाना, समानता, भाईचारा, मानव गरिमा और स्वतंत्रता को सशक्त बनाना। यह दिवस दुनिया भर में मानव अधिकारों के संरक्षण और सम्मान के लिए लोगों को जागरूक और प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है। भारत में मानव अधिकार दिवस हर वर्ष 10 दिसंबर को ही मनाया जाता है, इस दिन लोगों को मानव अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाता है और उनके संरक्षण पर जोर दिया जाता है। भारत मे राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) की स्थापना 12 अक्टूबर 1993 को हुई थी।

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)