वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
19 फरवरी को संकल्प :हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन योजना जागरूकता अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मोधो कोचाधामन, किशनगंज मे सखी वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मो शमीम अंसारी, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, मो शाहबाज़ आलम, जिला मिशन समन्वयक, सुशील कुमार झा, जेंडर विशेषज्ञ, आयशा खातून, पारा मेडिकल एवं पवन कुमार, पारा लीगल अधिवक्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मो शमीम अंसारी, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, किशनगंज द्वारा कहा गया कि बालिकाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ रही हैं। इसलिए इन्हें पढने और आगे बढने का अवसर दें, बेटा- बेटी में अंतर नहीं कर दोनो को समान अवसर दें, उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है साथ ही उनके सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए कानूनी प्रावधान किया गया है। इसके लिए जिला में “सखी वन स्टाॅप सेंटर” एवं “जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन” जैसे कार्यालय संचालित हैं, जहां से महिलाऐं एवं बालिकाऐं सहयोग ले सकती हैं! उन्होंने “सखी वन स्टाॅप सेंटर” का मोबाइल नंबर-9771468017 एवं महिला हेल्पलाइन टाॅल फ्री नंबर-181 की जानकारी सबों को दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मो शाहबाज़ आलम, जिला मिशन समन्वयक महिला एवं बाल विकास निगम, किशनगंज ने कहा कि बच्चियों का लालन-पालन सही तरीके से करते हुए पढाई अवश्य करायें, इन्हें आगे बढने का अवसर दें, उन्होंने बाल विवाह की चर्चा करते हुए कहा की बेटी की शादी 18 वर्ष के बाद और लङके की शादी 21 वर्ष के बाद करें। कार्यक्रम मे सुशील कुमार झा, जेंडर विशेषज्ञ ने महिलाओं/बालिकाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी दे, पवन कुमार, पारा लीगल अधिवक्ता द्वारा कानूनी प्रावधानों से भी उपस्थित बालिकाओं को अवगत कराया गया एवं आयशा खातून, पारा मेडिकल द्वारा बच्चियों को स्वास्थ्य सम्बंधी जानकारी दी गई, विद्यालय के छात्राओं के द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”, एवं बाल विवाह विषय पर नृत्य, संगीत प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मोधो कोचाधामन,शिक्षकगण एवं सैकड़ों की संख्या में बालिकये उपस्थिति रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



