समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के पश्चात् आज स्वर्वेद महामंदिर धाम में संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज ने महर्षि सदाफल देव जी महाराज की प्रतिमा पर प्राकृतिक लौंग-इलायची से निर्मित पवित्र माला अर्पित की। शंख-ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न इस दिव्य क्षण ने संपूर्ण वातावरण को अद्वितीय आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया।इस महोत्सव ने सेवा, अध्यात्म और एकत्व के संदेश को न केवल भारतभूमि पर, बल्कि विश्वभर में पहुंचाने का कार्य किया।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सेवक–सेविकाओं को साधुवाद दिया तथा इस आयोजन की सफलता को सामूहिक समर्पण का प्रतिफल बताया।
समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव का भव्य समापन लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर देशभर से भक्तगण पहुंचे, जिनमें विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में भक्त इस पावन आयोजन से जुड़े। विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, ओमान, कुवैत और जर्मनी से आए साधकों ने भी दिव्य अनुभूति को साझा किया।इस पावन अवसर पर कोंडागांव की विधायक एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ में आश्रम के सैकड़ों भक्त–शिष्य, सेवक–सेविकाएँ और जिज्ञासु साधक बड़ी श्रद्धा और अनुशासन के साथ उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



