अमलाई। स्थानीय सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओरिएंट पेपर मिल अमलाई की कक्षा द्वादश वाणिज्य वर्ग की ओर से जिले की प्रावीण्य सूची की अग्रणी बहिन दुर्गा सिंह को विद्या भारती महाकौशल प्रान्त जबलपुर की ओर से अलंकृत किया गया । उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्था के प्राचार्य श्री मृगेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विगत दिवस 8 जून 2025 दिन रविवार को परिषद कार्यालय जबलपुर में अपराह्न 2:00 बजे से भव्य एवं दिव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अपनी संस्था की बहिन दुर्गा सिंह पुत्री श्री विनोद सिंह एवं श्रीमती कल्पना सिंह कक्षा बारहवीं वाणिज्य वर्ग को सम्मानित किया गया । प्रतिभाशाली छात्रा जिला प्रावीण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बहिन दुर्गा सिंह ने गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है ।
जगतगुरु स्वामी नरसिंह दास जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ , श्री राकेश सिंह जी लोक निर्माण विभाग मंत्री मध्य प्रदेश शासन , डॉक्टर अखिलेश गुमास्ता जी वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ ,श्री रत्नेश सोनकर जी भाजपा नगर अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री श्री अमित दवे जी के करकमलों द्वारा गौरवशाली परंपरा के आधार पर बहिन का सम्मान किया गया । सम्मान स्वरूप ₹1000 नकद, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया । उक्त अलंकरण समारोह में महाकौशल प्रांत के सैकड़ों मेधावी छात्रों ने अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के साथ सहभागिता की ।मेधावी छात्रों के साथ उनके माता पिता एवं संस्था प्राचार्य को भी सम्मानित किया गया। दुर्गा सिंह के माता-पिता ने आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए विद्या भारती के प्रति विनम्र कृतज्ञता ज्ञापित की है।
वसुंधरा बाल कल्याण समिति के ऊर्जावान यशस्वी व्यवस्थापक श्री बृज किशोर यादव जी एवं समिति परिवार ,जिला सचिव श्री रवि रजक जी , विभाग समन्वयक श्री राम शिरोमणि शर्मा जी एवम परिषद के द्वारा बहिन दुर्गा सिंह को अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं तथा उज्जवल भविष्य की कामना की गई । बहिन दुर्गा की इस ऐतिहासिक सफलता पर परिजन एवं नगरजन अत्यंत आनंदित एवं गौरवांवित हैं।
समस्त आचार्य परिवार की ओर से बहिन को शुभकामनाएं प्रदान की गई । ज्ञातव्य है जिला शहडोल के माननीय जिलाधीश महोदय के द्वारा भी बहिन दुर्गा सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया था। बहिन दुर्गा सिंह भविष्य में सी ए बनकर राष्ट्र सेवा करना चाहती हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



