बिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण गाजीपुर।। सरजू राय मेमोरियल पीजी कॉलेज गांधी नगर के स्थापना के 21 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भोजपुरी जगत के दिग्गज एवं लोकप्रिय कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के आयोजक, समाजसेवी एवं सरजू राय मेमोरियल पीजी कॉलेज, गाँधीनगर के प्रबंध निदेशक अभिजीत राय (हिमांशु) ने बताया कि इस सांस्कृतिक महोत्सव का मुख्य उद्देश्य उपस्थित जनसमूह एवं क्षेत्रीय जनता का मनोरंजन करने के साथ-साथ भोजपुरी भाषा एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अथिति सुभासपा के महासचिव अरविंद राजभर विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोचार के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि विद्यालय के 21 वर्ष पूरे होने पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होना पूरे जहूराबाद क्षेत्र के लिए खुशी की बात है।

सरजू राय मेमोरियल पीजी कॉलेज शिक्षा के साथ-साथ लोक संस्कृति को आगे बढ़ने का काम कर रहा है। इस तरह के कार्यक्रम से भोजपुरी समाज को, भोजपुरी लोक विधा गायकी को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। भारत के युवाओं के सपनों का विकसित राष्ट्र बने यही हम सबकी कामना है।भोजपुरी महोत्सव में प्रसिद्ध कलाकार मदन राय निर्गुण सम्राट,गोलू राजा, माही मनीषा, रितु राय, भावना सिंह, विशाल गगन, विक्की तिवारी, निशा उपाध्याय एवं वैष्णवी राय ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से समा बाँध दिया।आशा के विपरीत उपस्थित भीड़ बड़ी संख्या में गोलू राजा, माही मनीषा और निशा उपाध्याय,रितु राय को सुनने आयी थी। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।
कार्यक्रम स्थल दोपहर बाद ही दर्शकों से भर गया।रात होते होते बाराचवर गांधी नगर मार्ग एवं दुबिहां मोड रसड़ा मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। क्षेत्र में रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का यह इतना सुन्दर पहला कार्यक्रम था जिसमें पूरे क्षेत्र की जनता उमडी थी।कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ बरेसर, भाँवरकोल एवं नोनहरा थानों की पुलिस बल तैनात रही। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का स्वागत सरजू राय पीजी कालेज के प्रबंध निदेशक युवा नेता अभिजीत राय हिमांशु व डालिम्स सनबीम गांधीनगर के निदेशक हर्ष राय तथा संचालन विक्की त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम के अंत में इंजीनियर अरविंद राय ने सभी आगंतुकों का आभार ज्ञापित किया।कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद सुधाकर पाण्डेय, ब्रजभूषण राय चुन्ना,मृत्युंजय द्विवेदी बड़े बाबा,रवी राय,सत्यनारायण राय,हैदर अली खान टाईगर,श्याम बहादुर राय,विकास राय,मां कष्टहरणी धाम के पुजारी राजकुमार पांडेय,रामजी पांडेय अभिषेक राय,जनार्दन राय,अक्षयलाल कन्नौजिया,रामचंद्र सिंह,आशुतोष राय,अवनीश राय, यशवंत सिंह,सुनील सिंह,सुनील राय,रतन पाण्डेय चापू बाबा,मनन वर्मा,प्रदीप सिंह, दिवाकर पाण्डेय, रजनीकांत राय,समेत हजारों की संख्या में लोग, पत्रकार,यूट्यूबर,दर्शक पुरूष एवं आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



