google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने दो वांछित/वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट | समाज जागरण
खलियारी (सोनभद्र)।

पुलिस अधीक्षक, जनपद सोनभद्र के निर्देश पर वांछित अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर सोनभद्र के निकट पर्यवेक्षण में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस टीम ने दो वांछित/वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 22 दिसंबर 2025 को थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 318/2020, धारा 323, 504, 506, 498ए भादवि से संबंधित अभियुक्त धनंजय धांगर पुत्र अमरेश धांगर, निवासी खड़िया, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, मुकदमा संख्या 779/2021, धारा 147, 323, 325, 504 भादवि में वांछित अभियुक्त विजय अमृतराज पुत्र जमुना, निवासी धर्मदासपुर, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 40 वर्ष को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

👮‍♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उप निरीक्षक रामनिवास यादव
  • उप निरीक्षक सियाराम सिंह
  • कांस्टेबल संतोष सरोज
  • कांस्टेबल सुनील कुमार
    (थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र)

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)