दैनिक समाज जागरण। एसडी सेठी। यूपी के हाथरस में कथित भोले बाबा उर्फ सूरज पाल सिंह के मौत के सत्संग में मची भगदड में अब तक 121 से ज्यादा अंधश्रद्धालुओ की मौत हो चुकी है। इनमें 118 के करीब तो महिलाए है। भगदड की वजह बाबा के चरणों की धूल लेने के लिए लोग उमड पडे। तभी इतनाबडा हादसा हो गया। हादसे के बाद से कथित भोले बाबा उर्फ सूरज पाल सिंह फरार है। पुलिस उसके तमाम डेरों में दम्बिश दे रही है। सूचना के मुताबिक वह मैन पुरी के आश्रम में छुपा बैठा है। बता दें कि कथित बाबा इससे पहले यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल था।पद पर रहते हुए वह यौन शौषण के आरोप में जेल भी जा चुका है। इसी वजह से उसे पुलिस सेवा की नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।
नौकरी जाने के बाद से सूरज पाल सिंह ने अचानक भोले बाबा का चौला ओढा और सत्संग करने लगा। शुरू में छोटे-छोटे सत्संग करता था। धीरे-धीरे उसके अनुयाई बढने लगे। उसके पास दान आने लगा।उसने अपनी मारूती 800 हंडरेड को अलविदा कर मंहगी गांडियां लेने लगा। उसने कई एकड भूमि में अपना आश्रम बनाया। अब तो इसके अनुयाईयों और आसामियों से मोटी-मोटी रकम मिलने लगी। बता दें कि कथित भोले बाबा उर्फ सूरजपाल सिंह का विवादों से नाता रहा है। उस पर पहले से ही 5 आपराधिक मामले दर्ज है।यह सच्चाई सामने आते ही अब उसके लाखों अनुयाइयों का मोहभंग होने लगा है। इससे पहले वहां के लोग इसे भगवान मानकर इसकी फोटो के आगे दीपक जलाते थे। इसकी पूजा करते थे।
बता दें कि भोला बाबा उर्फ सूरज पाल सिंह हर महीने के पहले मंगलवार को सत्संग किया करता है। इसी कडी में मंगलवार को यूपी के हाथरस जिले के सिकंदराऊ, फुलरई मुगलगढी में कथित भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। इसके लिए प्रशासन से 50 हजार तक की भीड संबंधी परमिशन भी ली थी। लेकिन छोटे से पंडाल में सत्संग में 2.50 लाख श्रद्धालुओ की भीड जमा हो गई। जबकि शामियाने में बामुश्किल 80 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था थी। सत्संग में आए लोगों का कहना है कि उमस भरी गर्मी से परेशान लोग कथित बाबा के सत्संग की 2:बजे समाप्ति के बाद अपनी गद्दी से जैसे ही उठकर बाहर निकले तभी लोग भी पीछे जाने के लिए उठने लगे।
इस बीच मंच से बाबा के किसी चेले ने, माईक से ऐलान किया कि बाबा के चरणों की रज (मिट्टी) को जो अपने माथे पर लगाएगा उसके दुख, बिमारी,से मुक्ति मिलेगी। तो फिर क्या था अंधश्रदा भगत बाबा के चरणों की धूल लेने के लिए पूरा जनसैलाब उमड पडा। भीड बाबा के चरण की धूल के लिए झुके अंधश्रद्धालुओ के ऊपर हजारों भीड धक्का मुक्का करती गिरने लगी। गिरी भीड पर लोग चढते गिरते चले गए। और करीब 121 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। मृतकों में 118 महिलाए है।
वहीं करीब 5 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। भगदड को कंट्रोल करने की प्रशासन की और से कोई व्यवस्था नही थी। पंडाल के अंदर की व्यवस्था कथित बाबा के बांउसुरो ने संभाली हुई थी। एक के ऊपर एक गिरते श्रद्धालुओ की मौत की सुध लेने वाला कोई नहीं था। हादसे के बाद सक्रिय हुए प्रशासन एवं स्थानीय लोगो ने हादसे में दबे लोगो को अस्पताल की और लेकर दौडे।
ताज्जुब है कि यूपी सीएम के तामझाम के बावजूद अस्पताल में आपातकालीन सेवाए तक मुहैया नहीं थी। डाक्टरों की संख्या भी कम थी जो थे उनके हाथ पैर फूल गए। लाशों के ढेरो के बीच परिवार और जानकारों की चीखो के बीच लोग अपने को तलाशते रहे। हाथरस,इटावा, यहां तक की अलीगढ के अस्पतालों में भी मृतकों को ले जाया गया।हाहाकार के बीच लोगों को कोई गाइड करने वाला भी नहीं था।रोते बिलखते परिवार वाले प्रशासन की चिरौरियां करते रहे। प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मृतको के शवों को उनके परिवार वालों को सौंपा जा रहा है।



भगदड में अपनी जान गंवाने वालों में महिलाओ की संख्या ज्यादा है। सत्संग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा से भी लोग आए थे। बुद्धवार सुबह 11:30 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाथरस के अस्पताल का दौरा कर पीडितों का हाल लिया। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मृतको के परिवार वालो को 2 लाख रूपये और घायलों को 50 हजार रूपये बतौर मुआवजा देने की घोषणा की है। इस बीच सीएम ने एसआईटी का गठन कर जल्द जांच रिपोर्ट देने को कहा है। जांच कार्य शुरू हो गया है। इस बीच कथित भोले बाबा उर्फ सूरज पाल सिंह फरार हो गए है।
उनके तमाम आश्रमों जिनमें मैन पुरी के आश्रम में छिपे होने की सूचना है। सत्संग आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हैरानी की बात है कि अभी तक कथित भोले बाबा उर्फ सूरज पाल सिंह का नाम एफआईआर में दर्ज नहीं किया गया है। इस मामले में सुप्रीमकोर्ट में पीआईएल लगा दी है। हादसे में घायल और मृतकों के बारे में जानकारी देने के लिए फोन नंबर भी जारी कर दिए है। आगरा जोन कंट्रोल रूम नंबर———– 7839866849,अलीगढ रेंज- 7829855724 हाथरस रेंज-9454417377, एटा-9454417377 ,और अलीगढ-7007459568 है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



