*
रंजीत तिवारी *रामेश्वर वाराणसी।* आज सोमवार को महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में संस्थापक स्वर्गीय महाराज विभूति नारायण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वर्गीय महाराज के प्रतिमा के समक्ष छात्र-छात्राओं द्वारा सुंदरकांड के पाठ का स्वरवाचन किया गया तत्पश्चात महामहिम स्वर्गीय महाराज की प्रतिमा पर समस्त प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्पांजलि की गई। इस अवसर परछात्र-छात्राओं ने सत्य विद्या और धर्म पर संस्कृत में श्लोक वाचन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पुरुषोत्तम सिंह ने अपने अभिभाषण में महाराज का सत्य विद्या धर्म एवं संस्कृति के प्रति उनके अनुराग का छात्र-छात्राओं के बीच वर्णन किया। स्वर्गीय महाराज अपनी संस्कृति के प्रति तथा धर्म के प्रति कितना प्रेम रखते थे जिसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता।सदियों याद किये जाते रहेंगे।
महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर शैलेंद्र सिंह ने यजमान की भूमिका में रहकर सभी कर्मकांड को संपन्न कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक प्राध्यापिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
(फोटो)


Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



