google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संविधान दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा SBS आईटीओटी, विद्यार्थियों ने बुलंद किए संवैधानिक मूल्यों के नारे

चेयरमैन अशोक सिंगला और प्राचार्य रविंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को संविधान के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश; भाषणों, वीडियो और नारों से गूंजा संस्थान

कालांवाली 26 नवम्बर (सुरेश जोरासिया) भारतीय संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक चेतना और राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शहीद भगत सिंह आईटीओटी (सीआईटीएस), कालांवाली में संविधान दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भाषणों, विचारों और जोशीले नारों के माध्यम से संविधान की महत्ता को उजागर करते हुए जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। संविधान के गौरव और लोकतंत्र की भावना से ओतप्रोत वातावरण में विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त किया।


संविधान हमारी पहचान, लोकतंत्र की मजबूत नींव : अशोक सिंगला
संस्थान के चेयरमैन श्री अशोक सिंगला ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संविधान केवल देश का सर्वोच्च कानून नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा और राष्ट्रीय एकता का मजबूत आधार है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है।

अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन भी जरूरी : रविंद्र कुमार
संस्थान के प्राचार्य श्री रविंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करे।

संविधान निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा से रूबरू हुए विद्यार्थी
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भारतीय संविधान पर आधारित एक ज्ञानवर्धक वीडियो दिखाई गई। वीडियो में संविधान निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान तथा संविधान के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई।

नारों से गूंजा संस्थान, विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता का संदेश

“हम सबका अभिमान है, भारतीय संविधान है!”
“न जाति का भेद, न धर्म की दीवार, संविधान देता सबको समान अधिकार!”

विद्यार्थियों के जोश और उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर संस्थान के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)