कालांवाली 26 नवम्बर (सुरेश जोरासिया) गांव ख्योवाली स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन में संविधान दिवस बड़े ही श्रद्धा, उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महंत हरिशंकर जी गिरी के सानिध्य में किया गया।
इस अवसर पर भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा रखने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ भी दिलाई गई।
वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान करता है। संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना ही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस मौके पर अध्यापक रमन कुमार, सतीश कुमार, जगदीश राय, पंच सन्नी कस्वां, जगदीश टोन, योगेश पंवार, बंसी कस्वां एवं अजय पंवार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.