बच्चों का नामांकन एवं ठहराव ही शिक्षा का उद्देश्य – बिडीओ
बड़कागांव संवादाता।
बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड संसाधन अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय बड़कागांव के सभागार भवन में ” स्कूल रूआर – 2024 ʼʼ प्रखंड स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल , बीईईओ जवाहर प्रसाद की अगुवाई एवं संचालन बीपीएम प्रह्लाद कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया।मंच संचालन अवधेश कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि वैसे बच्चे जो विद्यालय से अब तक दूर हैं उनका विद्यालय में नामांकन सत प्रतिशत बच्चों की का ही शिक्षा का मूल उद्देश्य है।शिक्षकों के अथक प्रयास और अभिभावकों का सहयोग से ही अच्छा परिणाम निकलता है।
बीईईओ जवाहर प्रसाद ने कहा कि ” स्कूल रूआर – 2024 ʼʼ इस कार्यक्रम का के तहत 100 % नामांकन एंव 100 % ठहराव बच्चों का करना है।नामांकन लगभग होता है पर ठहराव सत प्रतिशत नहीं हो पा रहा है।ठहराव को लेकर हम सभी को मिलकर अथक प्रयास करना है। पंसस रितेश कुमार शिक्षक वह दर्पण है जो कठिन से कठिन समस्याओं का समाधान करता है।मुखिया प्रतिनिधि चंदनपुरी ने कहा कि समाज का सबसे उत्तम व सर्वश्रेष्ट कार्य शिक्षक कर रहें है।हम सबको आगे बढ़कर हर संभव सहयोग करने का प्रयास करना चाहिए।सहायक अध्यापक मोहम्मद शमशेर आलम ने कहा कि शिक्षा की प्रत्येक समस्या का समाधान, व उन्नत कार्य हम सभी को एक साथ टीम बनाकर करने में ही सम्भव है।मौके पर मुख्य रूप से बड़कागांव बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, बीईईओ जवाहर प्रसाद , मुखिया कमला देवी, पंसस रितेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि चंदन पुरी, बीपीएम प्रह्लाद कुमार गुप्ता, बीआरपी धनंजय कुमार दास, सीआरपी देवदत्त पाठक, रामदेव साहू , दीपक कुमार, लखन महतो, संदीप कुमार , शिक्षक देवकांत शर्मा, तेजू साव , मोहम्मद मौसुफ, उमेश कुमार महतो , रविंद्र ठाकुर , दीपक कुमार , नरेश यादव , रंजीत प्रसाद सिंह , त्रिभुवन महतो, बंशीधर मिर्धा , प्रवीण नाज , रानी गुलनार बेगम ,बसंती देवी , अरविंद सिंह सहित प्रखंड के सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



