google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सीमांचल के हक और इंसाफ के लिए ‘सीमांचल इंसाफ पार्टी’ का हुआ गठन

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
सीमांचल के हक और इंसाफ के लिए ‘सीमांचल इंसाफ पार्टी’ का हुआ गठन; अहमद हुसैन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष। मंगलवार को सीमांचल की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी और प्रखर समाजसेवी अहमद हुसैन ने आधिकारिक तौर पर नई राजनीतिक शक्ति ‘सीमांचल इंसाफ पार्टी’ (SIP) के गठन की घोषणा की है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य सीमांचल क्षेत्र (अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज) की दशकों से चली आ रही उपेक्षा को समाप्त करना और स्थानीय युवाओं, किसानों एवं वंचितों को उनका वाजिब हक दिलाना है।


पार्टी के विजन को साझा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अहमद हुसैन ने कहा, “सीमांचल को हमेशा सिर्फ वोट बैंक समझा गया है। बाढ़ की विभीषिका हो या युवाओं का बड़े पैमाने पर पलायन, यहाँ की समस्याओं पर किसी ने ठोस कदम नहीं उठाए। ‘सीमांचल इंसाफ पार्टी’ का गठन किसी पद के लिए नहीं, बल्कि इस मिट्टी के कर्ज को उतारने और हर गरीब को ‘इंसाफ’ दिलाने के लिए किया गया है।”


पार्टी की मुख्य प्राथमिकताएं:
बाढ़ का स्थायी समाधान: सीमांचल की नदियों के जल प्रबंधन के लिए ठोस नीति।
रोजगार: स्थानीय स्तर पर मक्का और जूट आधारित उद्योगों की स्थापना ताकि युवाओं का पलायन रुके।शिक्षा एवं स्वास्थ्य: गाँव-गाँव तक बेहतर स्कूल और अस्पतालों की पहुँच सुनिश्चित करना है। अहमद हुसैन ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी बहुत जल्द निर्वाचन आयोग (ECI) में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर पूरे जोश के साथ जनता के बीच जाएगी। उन्होंने सीमांचल की जनता से अपील की कि वे इस नए बदलाव का हिस्सा बनें और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट हों।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)