google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थोड़ी-सी सावधानी, बचायेगी ठंड से अपने एवं अपनों की जिंदगानी”

शीतलहर/ठंड से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
जिले में बढ़ती ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन, किशनगंज द्वारा आम नागरिकों से आवश्यक सतर्कता बरतने की अपील की गई है, ताकि ठंड से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव किया जा सके।
जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर से बचाव हेतु निम्नलिखित आवश्यक सलाह दी गई है—
शहरी क्षेत्रों के बेघर व्यक्तियों के लिए प्रशासन द्वारा रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है, जहाँ कंबल, बिस्तर आदि की सुविधा उपलब्ध है। जरूरतमंद व्यक्ति इन सुविधाओं का अवश्य लाभ उठाएँ।अत्यधिक ठंड के दिनों में सामुदायिक केंद्रों/स्थलों पर प्रशासन द्वारा किए गए अलाव की व्यवस्था का उपयोग करें और खुले में ठंड से बचें।पशुओं को ठंड से सुरक्षित रखने हेतु उनके बाड़ों को गर्म रखने की समुचित व्यवस्था करें। ठंड के कारण पशुओं के बीमार होने की स्थिति में नजदीकी पशु अस्पताल अथवा पशु चिकित्सक से परामर्श लें।कोयले की अंगीठी, मिट्टी तेल के चूल्हे, हीटर आदि का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें। कमरों को हवादार रखें, ताकि जहरीली गैस अथवा धुएँ से किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।मौसम विभाग, समाचार पत्र, रेडियो, टेलीविजन एवं मोबाइल के माध्यम से मौसम की ताज़ा जानकारी नियमित रूप से प्राप्त करते रहें।
आपात स्थिति में संपर्क करें—
राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र (SEOC): 0612-2294204 / 2294205
टॉल फ्री नंबर: 1070
मोबाइल नंबर: 7070290170
हेल्पलाइन: 101 / 112

जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि ठंड के मौसम में स्वयं सतर्क रहें तथा अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों की भी सहायता करें, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)