google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण

दैनिक समाज जागरण 08.03.2025 जिला संवाददाता चांद कुमार लायेक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाने हेतु एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत, अपग्रेडेड हाई स्कूल, डोबो की 150 छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई, ताकि वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें।
झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के कोच सुनील प्रसाद और उनकी टीम के प्रशिक्षक मेंहदी हेंब्रम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण उपायों और तकनीकों से अवगत कराया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के लिए जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष सारिका सिंह ने की, और उनके नेतृत्व में यह प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल दीपक दत्ता, क्लब की सदस्य अंजू त्रिपाठी, तथा अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
सारिका सिंह ने इस अवसर पर कहा, “आज के दौर में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के बारे में जानना बेहद जरूरी है। हमारा प्रयास है कि हर लड़की को अपने अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाए ताकि वह अपनी सुरक्षा को लेकर आत्मविश्वास महसूस कर सके।”
इस कार्यक्रम से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने आत्मरक्षा की तकनीकों को आत्मसात किया। यह पहल न केवल उनकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए भी लाभकारी साबित होगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)