वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सज्जन सिंह नरवाना ने हलका नरवाना से कांग्रेस पार्टी से विधानसभा की टिकट के लिए किया आवेदन


नरवाना – भारतीय राष्ट्रीय इंदिरा गांधी किसान मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री सज्जन सिंह नरवाना ने आज चंडीगढ़ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पहुंचकर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने के लिए आवेदन किया। सज्जन सिंह नरवाना पिछले 25 वर्षों से पार्टी के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाते हुए हलके की सेवा कर रहे हैं। पार्टी के प्रति वफादारी और हलके की जनता के प्रति जिम्मेदारी उनकी रग – रग में समाई हुई है। सज्जन सिंह नरवाना ने लोकसभा चुनाव के लिए भी सिरसा लोकसभा सीट से आवेदन किया था,लेकिन पार्टी नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयार की गई उम्मीदवारों की सूची में वरिष्ठता में दूसरे स्थान पर रखते हुए पार्टी की वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री बहन कुमारी सैलजा को प्रत्याशी बनाया था जिसमें पार्टी को लोकसभा चुनाव में सिरसा लोकसभा सीट पर विशालकाय जीत हासिल हुई। लोकसभा चुनाव में भी सज्जन सिंह नरवाना ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेशानुसारण पूरे लोकसभा क्षेत्र सिरसा में चुनाव प्रचार करते हुए अपनी राजनीतिक आदर्श और मार्गदर्शक बहन कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार पूरे नरवाना विधानसभा क्षेत्र में दिन – रात कड़ी मेहनत करते हुए पार्टी और पार्टी प्रत्याशी कुमारी सैलजा की जीत में अपनी महत्वपूर्ण भागेदारी सुनिश्चित की। राजनीतिक रसूख की बात करें तो  सज्जन सिंह नरवाना ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी, वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव  श्री के. सी. वेणुगोपाल,श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा से घनिष्ठ आत्मीय संबंध स्थापित कर रखे हैं। हरियाणा प्रदेश में भी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला जी के सानिध्य में हरियाणा युवा कांग्रेस में प्रदेश पदाधिकारी के तौर पर सन 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में दिन – रात कड़ी मेहनत करते हुए श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिरसा लोकसभा क्षेत्र की वर्तमान सांसद कुमारी सैलजा को अपना राजनीतिक आदर्श, मार्गदर्शक और बड़ी बहन मानते हैं तथा पिछले लम्बे समय से पारिवारिक सदस्य के तौर पर छोटे भाई के रूप में जुड़े हुए हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रति वफादारी और सच्ची निष्ठा की बात करें तो वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी की कठोर मेहनती और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के दम पर हरियाणा प्रदेश में बनी लहर को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के पार्टी छोड़ने के समय पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व पर टिकट बेचने के निराधार आरोप लगाकर पार्टी छोड़ने तथा अब फिर से पार्टी में आकर टिकट मांगने वाले कुछ स्वार्थी नेताओं  की तरह डॉ. अशोक तंवर से घनिष्ठ मैत्री संबंध होते हुए भी पार्टी को अपनी मां की तरह पूज्यनीय मानते हुए पार्टी न छोड़कर डॉ. तंवर से अपने राजनैतिक और निजी मैत्री संबंध समाप्त कर लिये। श्री सज्जन सिंह नरवाना हलका नरवाना में कांग्रेस पार्टी की पिछले लम्बे समय लगभग पिछले 15 वर्षों से चले आ रहे लगातार हार के क्रम को तोड़कर पार्टी को विशालकाय जीत दिलाने वाले सक्षम उम्मीदवार साबित हो सकते हैं। उन्होंने लंबे समय से अपनी कड़ी मेहनत के दम पर हलके में समाज के हर वर्ग – किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, महिलाओं और युवा वर्ग में अपनी गहरी पैठ बना रखी है।आगामी विधानसभा चुनावों में नरवाना विधानसभा क्षेत्र से पार्टी सज्जन सिंह नरवाना को प्रत्याशी बनाकर अपनी विशालकाय जीत सुनिश्चित कर सकती है।