अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 12 नवम्बर 2026:विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय सह प्रभारी भरत सिंह ने सरायकेला जिले की बिगड़ती विधि-व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए एसपी सरायकेला से सवाल किया है।भरत सिंह ने कहा कि जिले में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाएं यह संकेत देती हैं कि अब अपराधियों की तूती बोलने लगी है और अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है।उन्होंने कहा, “अपराध पर नियंत्रण और आम जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस को गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है। जमीन माफिया, संपदा लूटने वाले और मतांतरण को बढ़ावा देने वाले तत्वों का बढ़ता मनोबल चिंता का विषय है।”
भरत सिंह ने आरोप लगाया कि ऐसी स्थिति में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
“आम आदमी घर से बाहर निकलने और अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर किंकर्तव्यविमूढ़ है। आपराधिक घटनाओं और लगातार बने तनाव के माहौल का सीधा असर जनता पर पड़ रहा है,” उन्होंने कहा।
उन्होंने आगे कहा कि कानून-व्यवस्था का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि अपराध को रोकना और लोगों में सुरक्षा की भावना कायम करना भी है। पुलिस को इस दिशा में सकारात्मक पहल करनी चाहिए।
अंत में उन्होंने एसपी सरायकेला से मांग की है कि अपराधियों के खिलाफ निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई हो तथा जनता की सुरक्षा और अपराध पर नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



