अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 03 जुलाई 2024:–सरायकेला एसपी के पद पर पदस्थापित मनीष टोप्पो का सरकार ने तबादला कर दिया है. उनकी जगह पर जमशेदपुर सिटी एसपी के पद पर पदस्थापित मुकेश लुनायत को सरायकेला का नया एसपी बनाया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना बुधवार की देर शाम जारी कर दी गई है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने मनीष टोप्पो को सरायकेला एसपी के पद पदस्थापित किया था.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



