समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। गरीबों,असहायों एवम जरूरतमंदों की सेवा भगवान की सेवा के समान होता है।यह हमारी भारतीय संस्कृति ,सभ्यता का हिस्सा है। किस रूप में भगवान का दर्शन होता है यह मालूम नहीं होता लेकिन गरीबों के चेहरे पर मुस्कान से एहसास हो जाता है उसी में भगवान का दर्शन होता है।
उक्त बातें त्रिकुटा सेवा संस्थान द्वारा संचालित माधव शिक्षा संस्कार केन्द्र ग्राम भवानीपुर धरसौना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया। शिविर में सैकड़ों लोगों की जांचकर निःशुल्क दवाएं प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम में आनंद प्रकाश दुबे (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) हृदयेश कुमार पांडेय ,संस्था के सचिव प्रबंधक राजेश सिंह ,जिला पंचायत सदस्य चोलापुर, प्रो उमेश चौधरी प्राचार्य, जयप्रकाश पांडेय, प्रधान भवानीपुर, विशाल यादव प्रधान धौरहरा, राणा चौहान जिला मंत्री, विनोद सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष चोलापुर, राजेश सिंह जिला पंचायत सदस्य , मोहन बाबू,संस्था के कर्मचारी माताएं बहने कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



