समाज जागरण विनीत कुमार सिंह राजातालाब.
शाहंशाहपुर की रामलीला 29 सितंबर से शुरू होगी। श्री रामलीला समिति शाहंशाहपुर के व्यवस्थापक डॉक्टर नीलरतन मिश्र की ओर से यह जानकारी दी गई है। नील रतन मिश्रा ने बताया कि गांव में रामलीला मंचन का यह 151वां वर्ष है। समिति के लोगों ने रामलीला के सफल संचालन और आयोजन के लिए बैठक की। 29 सितंबर से रामलीला शुरू होकर 16 अक्टूबर तक चलेगी। विजयादशमी,भरत मिलाप और श्रीराम राजगद्दी के दिन तीन दिनों तक गांव में मेले का भी आयोजन होगा। बैठक के दौरान रंगनाथ मिश्रा, रामाश्रय दादा, गोपीनाथ पटेल, नीलमणि मिश्रा,राजेश पांडेय, समिति के कोषाध्यक्ष सत्यदेव सिंह, कल्लू पाल आदि रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



