google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सच्ची भक्ति ही भगवान को पाने का मार्ग

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी
अलाउद्दीनपूर वाराणसी में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक पंडित डा.शीतला प्रसाद त्रिपाठी ने भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन सुनाया।उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के पैदा होने के बाद कंस उसको मौत के घाट उतारने के लिए अपनी राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है। पूतना वेश बदलकर भगवान श्रीकृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण उसको मौत के घाट उतार देते हैं। उसके बाद कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन का कार्यक्रम करने की तैयारी करते हैं। भगवान कृष्ण द्वारा उनको भगवान इंद्र की पूजन करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजन करने की बात कहते हैं। इंद्र भगवान उन बातों को सुनकर क्रोधित हो जाते हैं। वह अपने क्रोध से भारी वर्षा करते हैं। जिसको देखकर समस्त ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं। भारी वर्षा को देख भगवान श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर उठाकर पूरे नगरवासियों को पर्वत को नीचे बुला लेते हैं। जिससे हार कर इंद्र एक सप्ताह के बाद वर्षा को बंद कर देते हैं। जिसके बाद ब्रज में भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाने लगते हैं। मौके पर भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। इस अवसर पर कथा में पं० ठाकुर जी पाण्डेय, पं० नीलू पाठक , पं० चंचल पाण्डेय रहे , संगीत में पिंटन सिंह सहित कथा यजमान में मुख्य रुप से काशीनाथ, भाई लाल, लूट्टूर, पारस ,पंचम लालचन्द , रामराज, राजनाथ उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)