दिवाकर पाठक, संवाददाता दैनिक समाज जागरण
हज़ारीबाग -जी हां मैं बात कर रहा हूं हजार बागों का शहर हजारीबाग के कन्हरी हील की,जहां की वादियां हमें अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यह बड़ी ही मनमोहक है। यहां लोग नए साल पर पिकनिक के लिए आते हैं। ऐसे भी यूं कहें की यह शहर अपनी खूबसूरती और चमन के लिए जाना जाता है। शहर की आबो हवा के बारे में मेरा अपना अनुभव है। यहां जो भी बाहर से लोग नौकरी करने आए,लगभग यहीं बस गए। ऐसा इसलिए बता रहा हूं,क्योंकि मेरे पिताजी उन दिनों वन विभाग में कार्यरत थे। वे बताया करते थे की उनके विभाग के अधिकांश ऑफिसर व अन्य बहुत से लोग यहीं बस गए। क्योंकि यह शहर उन्हें पसंद आ गया। वास्तव में यह शहर अपनी खूबसूरती व अमन के लिए ही जाना जाता है। तभी तो लोग इन वादियों में स्वयं को सराबोर कर लेना चाहते हैं। यहां की मिट्टी की सुगंध ही ऐसी है जो लोगों को रोके रहता है। यहां की वादियों की विशेषता है की मौसम का मिजाज हमेशा खुशनुमा रहता है। अर्थात् ठंडा,गर्मी,बरसात तीनों में एक समानुपात होता है। यही कारण है की लोग खुशी के साथ यहां की खूबसूरती में स्वयं को सुसज्जित करते हैं। और यही जीवन की खूबसूरती भी है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



