google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश की कार्यकारिणी हुई भंग – विजय कृष्ण पाण्डेय

*रिपोर्ट :- रजत शर्मा*

नई दिल्ली। आपातकालीन मीटिंग के कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के बाद प्रदेश अध्यक्ष विजय कृष्ण पांडेय के तरफ से एक उचित एवं संगठन हित में फैसला लिया गया कुछ सदस्यों और पदाधिकारियों की उपस्थिति एवं सक्रियता न होने के कारण और अपने अपने पदों के आधार पर दायित्व का सही उपयोग ना होने के कारण अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय कृष्ण पांडेय के द्वारा दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी को रात 12 बजे से तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
और तत्काल 11 लोगो को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त करके 24 से 48 घंटे के अंदर में अपने अपने द्वारा जोड़े गए सदस्यों की पूरी रिपोर्ट जारी करने का आदेश देते हुए नई तरह से नई सोच को रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय कृष्ण पांडेय के द्वारा एक नारा दिया गया कहो दिल से और एक बार फिर से रिवाइज इससे प्रदेश के नए कार्यकता का जोश बढ़ा और नई 11 लोग की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य टीम भी एक नई ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए उत्साहित है। अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष विजय कृष्ण पांडेय के फैसले का समर्थन किया और नई 11 सदस्यों की कार्यकारिणी टीम ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश के कोने कोने में परचम लहराया जाएगा और प्रदेश अध्यक्ष के नारे को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। विजय कृष्ण पांडेय जी के द्वारा कार्यकारिणी सदस्य टीम में 7 पुरुष 3 महिला और एक 1 किन्नर समाज से नियुक्त किया गया, क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष विजय कृष्ण पांडेय के द्वारा नारा दिया गया है हिन्दू का साथ हिन्दू का विकास और अखंड हिंदू राष्ट् 11 लोगो की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य टीम जो इस प्रकार है। डॉक्टर कुमार देवाशीष ओझा , सनातनी शेखर सुमन श्रीवास्तव, शिवमूरत मौर्य, अमित कुमार, रंजीत कुमार, आशुतोष अग्रहरि, वरूण बठला, रेखा पांडेय, इंदुबाला, श्रेयांशी सिंघानिया, समा किन्नर आदि लोग उपस्थित रहे।
इन 11 लोगो की प्रदेश कार्यकारिणी की टीम बनाई गई, 14 दिन के अंदर अंदर पूरे प्रदेश का रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)