google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*शहर की सुरक्षा और यातायात सुधार हमारी प्राथमिकता, भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग जल्द होगा तैयार :– प्रदीप प्रसाद*

मिंटू कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण हजारीबाग सदर।

सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक  प्रदीप प्रसाद ने मंगलवार को पंचशील डीआरडीए पदाधिकारी पंकज मिश्रा के साथ क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। विधायक ने स्वयं सड़क पर उतरकर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता का आकलन किया और मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण कार्य अगले एक हफ्ते के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा, इस सड़क को इस प्रकार से बनाया जाए कि पंचशील कॉलोनी होते हुए भारी वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके। यह कदम इसलिए जरूरी है ताकि बड़ी गाड़ियां शहर के भीतर प्रवेश न करें और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
शहर में बड़ी गाड़ियों की नो एंट्री के बावजूद प्रवेश और उनके मनमाने रवैये के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए विधायक ने कहा शहर में यातायात व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। इस नई सड़क के माध्यम से भारी वाहनों को शहर के बाहर वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा। इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और शहर के अंदर यातायात व्यवस्थित होगा। इसके अलावा विधायक ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर जोर देते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री उच्च स्तर की होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनमें सड़क निर्माण से हो रही असुविधा और बड़े वाहनों के कारण यातायात बाधित होने की शिकायत शामिल थीं। विधायक ने सभी समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने का भरोसा दिलाया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)