google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शाहजहाँपुर पुलिस को मिला “शौर्य रत्न सम्मान”

हंगामा टाइम्स समाचार पत्र ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

समाज जागरण संवाददाता शाहजहांपुर

शाहजहांपुर होटल रॉयल पन्ना में हंगामा टाइम्स समाचार पत्र द्वारा भव्य “शौर्य रत्न सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें शाहजहाँपुर पुलिस को जनसेवा एवं उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री माननीय सुरेश कुमार खन्ना रहे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर एवं उनकी पूरी टीम को समाज में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की खुलकर सराहना की।

माननीय मंत्री ने कहा कि शाहजहाँपुर पुलिस का समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा न सिर्फ जिले के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल है। अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली यह टीम जनता का विश्वास जीतने में सफल रही है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर को विशेष रूप से “शौर्य रत्न सम्मान” प्रदान किया गया। साथ ही समग्र पुलिस टीम को भी उनके अद्वितीय योगदान एवं निष्ठा के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहित अनेक पुलिस अधिकारीगण तथा हंगामा टाइम्स समाचार पत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद सभी ने शाहजहाँपुर पुलिस के इस सम्मान पर गर्व व्यक्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)