google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आरामिल एसोसिएशन की वार्षिक मीटिंग में पदाधिकारी बनाए गए

क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण का मिला भरोसा

समाज जागरण संवाददाता शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। आरा मिल एसोसिएशन की वार्षिक बैठक रविवार को एक रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष गौस खान ने की। इसमें शाहजहांपुर नगर समेत कांट, जलालाबाद, खुदागंज, कटरा, अल्लाहगंज, खैरपुर, पुवाया, बंडा, खुटार, निगोही और सिंधोली के आरा मिल स्वामी बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन की कमेटी का विस्तार किया जाए।प्रत्येक क्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला सचिव और उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए। इस दौरान कई आरा मिल स्वामियों ने अपनी अपनी स्थानीय समस्याएं कमेटी के सामने रखीं। सचिव राहुल बत्रा ने सभी बिंदुओं को नोट किया। वहीं अध्यक्ष गौस खान ने आश्वासन दिया कि समस्याओं को लेकर जल्द ही डीएफओ शाहजहांपुर से मुलाकात कर समाधान कराया जाएगा। बैठक के बाद महासचिव आरिश जमाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कमेटी विस्तार में हरदेव सिंह प्रभारी लकड़ी मंडी, शाहिद हुसैन निगोही वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, बॉबी सिंह तिलहर जिला उपाध्यक्ष, नाज़िम बेग (कटरा) जिला सचिव, आशुतोष मिश्रा (खुटार) जिला सचिव, इलियास खान (निगोही) – जिला सचिव, अवनीश गुप्ता (बंडा, खुटार अध्यक्ष, विक्की गुप्ता (जलालाबाद) जिला सचिव, किरण शर्मा (कटरा) अध्यक्ष, अजीत कुमार (अल्लाहगंज) जिला सचिव, मोहम्मद हसनैन (खुदागंज) अध्यक्ष, अभिनव मिश्रा (पुवाया) जिला सचिव बनाया गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को रंजीत सिंह, मोहम्मद अज़ीज़ खान, श्याम गर्ग और हाजी इक़रार ने माल्यार्पण कर व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)