दो भाईयो के साथ मिलकर पति को उतरवाया था मौत के घाट, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद।
दैनिक समाज जागरण,आशुतोष कुमार तिवारी ब्यूरो चीफ
चतरा (झारखंड) 26 अगस्त 2023 :- शालिग्राम उपाध्याय ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा। एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी को मिली बड़ी कामयाबी। मृतक की पत्नी निकली हत्याकांड की मास्टरमाइंड। दो भाईयो के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम। पुलिस ने मृतिका की पत्नी सावित्री देवी व दो साले राहुल कुमार पंडित व विशाल कुमार उर्फ केतू पंडित को किया गिरफ्तार। हत्या में प्रयुक्त चाकू, अभियुक्त राहुल कुमार का खून से सना शर्ट व पजामा समेंत विभिन्न कंपनियों का दो मोबाइल फोन जप्त। बीमार पत्नी का इलाज नहीं कराना, शराब पीकर आए दिन बेरहमी से बीमार पत्नी के साथ मारपीट करना व व्यवसाय करने को लेकर मृतक द्वारा ससुराल से ट्रेलर की मांग करना बना मौत का कारण। नाराज पत्नी व सालों ने षड्यंत्र के तहत इटखोरी बुलाकर शालिग्राम को शराब पिलाकर उतारा था मौत के घाट। मृतक के जीजा बब्लू दास के लिखित शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई। सदर थाना क्षेत्र के ऊंटा मोड़ के रहने वाले हैं गिरफ्तार राहुल व विशाल। विगत 24 अगस्त को इटखोरी चौक के समीप स्थित मनोज पासवान के झोपड़पट्टी होटल से बरामद हुआ था सदर थाना क्षेत्र के दुधौरी गांव निवासी शालिग्राम उपाध्याय का खून से सना लाश। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने की कार्रवाई की पुष्टि।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



