हजारीबाग में निकली शौर्य यात्रा, पदमा इकाई के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

पंकज कुमार पाठक, संवाददाता — दैनिक समाज जागरण

पदमा-हजारीबाग में बजरंग दल द्वारा शनिवार को निकाली गई शौर्य यात्रा में जिलेभर के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा की शुरुआत बड़ा अखाड़ा मंदिर से हुई और यह झंडा चौक, गोविंद सिंह रोड, नवाबगंज रोड, छठ तालाब स्थित पानी टंकी तथा पैगोडा चौक होते हुए पुनः बड़ा अखाड़ा मंदिर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में रामभक्तों का जोश देखने लायक था, जहां कार्यकर्ता डीजे की धुनों पर झूमते नजर आए।
इस शौर्य यात्रा में बजरंग दल पदमा के प्रमुख कार्यकर्ताओं में प्रशांत सिंह, प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता, मंत्री ऋषिकेश मेहता, अखाड़ा प्रमुख विशाल सोनी, प्रखंड संयोजक पंकज मेहता, उज्ज्वल पांडेय, राहुल कुमार, रोहित कुमार, आकाश कुमार सहित कई सदस्य शामिल थे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)