पंकज कुमार पाठक,संवाददाता दैनिक समाज जागरण
हजारीबाग- विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल द्वारा शनिवार को हजारीबाग नगर में शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा बड़ा अखाड़ा परिसर से प्रारंभ हुई और निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए शांतिपूर्वक संपन्न हुई। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में सहभागी उपस्थित रहे तथा पूरे मार्ग में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
यात्रा से पूर्व बड़ा अखाड़ा परिसर में एक सभा आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्रद्धानंद सिंह, मुख्य वक्ता विहिप के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, बड़ा अखाड़ा के महंत विजयानंद दास, विहिप के जिला मंत्री अरविंद मेहता, बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रशांत सिंह, जिला संयोजक जय सोनी, विहिप के रवि पांडेय, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
सभा का संचालन अरविंद मेहता ने किया। स्वागत भाषण में प्रशांत सिंह ने यात्रा की रूपरेखा साझा करते हुए शांतिपूर्ण सहभागिता की अपील की। वक्ताओं ने धार्मिक परंपराओं, आस्था, इतिहास और सामाजिक समरसता पर अपने विचार व्यक्त किए।
सभा के बाद शौर्य यात्रा बड़े अखाड़ा से प्रारंभ हुई। यात्रा की अगुवाई भगवान श्रीराम की प्रतिमा से सजाए गए रथ द्वारा की गई। जुलूस कुआं चौक, झंडा चौक, पैगोडा चौक, गुरु गोविंद सिंह रोड, अन्नदा चौक, छठ तालाब चौक होते हुए मुख्य मार्ग से वापस बड़ा अखाड़ा पहुंचकर संपन्न हुआ। मार्ग में शामिल प्रतिभागियों द्वारा नृत्य, पारंपरिक कला और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं।यात्रा के दौरान शहर का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्वागत भी किया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन की तैनाती पूरे मार्ग में की गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



