google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल।


समाज जागरण सत्येंद्र चौरसिया

पलामू (झारखंड)नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के भितिहरवा विद्यालय में शिक्षक के साथ हुये मारपीट के मामले में  प्राथमिकी अभियुक्त लल्लू यादव पिता सरदार यादव ग्राम भितिहरवा थाना नौडीहा बाजार को गिरफ्तार कर आज दिनांक 11.12.2025 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत ग्राम भितिहरवा में  शिक्षक विश्वनाथ यादव के साथ विद्यालय में शिक्षण कार्य अवधि के दौरान गांव के कुछ लोगों ने मारपीट की घटना को अंजान दिया था । जिसमें लोगों को आरोप था कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा  अनियमितता बरती जा रही है । इसी बात को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। पलामू पुलिस की आम जनों से अपील है कि किसी भी संस्थान के शिकायत संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारी के समक्ष किया जाए। किसी भी परिस्थिति में ऐसा कृत्य नहीं करे जिस से  विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)