*महामहिम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री जी ने सभी को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की*
शिक्षिका सामाजिक कार्यकर्ता व कवयित्री श्रीमती रेखा हिसार को कबीर कोहिनूर सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया l यह सम्मान समारोह नई दिल्ली के जनपथ रोड पर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हाल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कबीर मठ सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू राजस्थान के भारत भूषण महंत डॉक्टर नानक दास महाराज ने किया। संत श्री कबीर साहेब के 506 वें महा निर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में देश-विदेश से विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट महानुभावों को कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया गया l श्रीमती रेखा हिसार को समाज सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश से अनेक महान हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। श्रीमती रेखा हिसार हरियाणा महंत डॉक्टर नानक दास जी स्वामी संपूर्णानंद सरस्वती इंटरनेशनल बेबीलोन यूनिवर्सिटी के मानद कुलपति सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडे जी के साथ-साथ अन्य विशिष्ट अतिथियों ने सम्मानित किया l सम्मानित होने वाले सदस्यों व आयोजक को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भजन लाल जी मुख्यमंत्री राजस्थान व असम के मुख्यमंत्री ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी को देश के उत्थान के लिए इसी तरह ऊर्जावान रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया l

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



