google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवार्चन कवि गोष्ठी वसंतोत्सव का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र।
दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। सोन संगीत फाउंडेशन व शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व पर शिवार्चन कविगोष्ठी वसंतोत्सव पर आत्म प्रकाश तिवारी एडवोकेट के आवास पर बुधवार दोपहर आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कविराज पं रमाशंकर पांडेय विकल ओज की सशक्त कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान नवप्रवाह साहित्यिक मंच के गोपाल कुशवाहा शिक्षक मधुपुर तथा शायर जुल्फेकार हैदर खान का सारस्वत अभिनंदन किया गया तदुपरांत दिवाकर द्विवेदी मेघ के वाणी वंदना से विधिवत आगाज हुआ। कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान ने अगर किसी से दगा करोगे तुझे मोहब्बत नहीं मिलेगी अगर किसी का भला करोगे वहां की जन्नत यहीं मिलेगी सुनाकर माहौल को काव्य मय बना दिया। प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट निदेशक शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र ने पार भव से उतरना है तुझको अगर तो फिर शिव शिव निरंतर जपो मेरे मन,, समसामयिक रचना सुनाया और शिवार्चन कवितांजलि को सफल बनाया। सोन संगीत फाउंडेशन ‌‌
‌‌प्रमुख सुशील मिश्रा ने सबका आभार व्यक्त किया। संचालन अशोक तिवारी एडवोकेट ने किया। धर्मेश चौहान एडवोकेट की रचना,, आ गया ऋतुराज बसंत, पतझड़ का हो गया है अंत सुनाया और वाहवाही बटोरी। काव्य पाठ करते हुए दिलीप सिंह दीपक दयानंद दयालू प्रभात सिंह चंदेल, राधेश्याम पाल श्याम, अनमोल मणि त्रिपाठी सुधाकर पांडेय स्वदेश प्रेम अरुण तिवारी शिक्षक जै राम सोनी आदि ने भगवान शिव व वसंत ऋतु को समर्पित काव्यांजलि विविधता युक्त सुनाकर वाहवाही बटोरी और ओज करुण श्रृंगार राष्ट्र वाद लोकभाषा समरसता सदभाव एकता अखंडता की रचनाओं से चार चांद लगा दिए। अंत में अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार कविराज पं रमाशंकर पांडेय विकल ने अपने आशीर्वाद से अभिसिंचित कर अपनी श्रेष्ठ रचनाएं सुनाकर आयोजन को विराम दिये।इस अवसर पर फारुख अली हाशमी रिषभ त्रिपाठी यतीन्द्र नाथ उपाध्याय आशीष पाठक एडवोकेट जयशंकर त्रिपाठी एडवोकेट देवानंद पांडेय एडवोकेट ठाकुर कुशवाहा पुरुषोत्तम कुशवाहा राहुल त्रिपाठी गोपाल बंगाली आदि देर शाम तक जमे रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)