श्रीभूमि संवाददाता दैनिक समाज जागरण : श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा स्टेशन रोड पर 1973 में स्थापित क्लब आर्यभट्ट की कालीपूजा का कार्य जोरदार ढंग से चल रहा है। साथ ही, पूजा को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए नई समिति का गठन किया गया है।

इसमें अध्यक्ष पद पर राजीव दास, उपाध्यक्ष देवार्घ सेनगुप्ता और दिवाकर कुमार, सचिव दीपक देवनाथ साथ ही सह-सचिव दीपांजन दास और अभिजीत विश्वास, कोषाध्यक्ष ऋषभ दास हैं। सलाहकार मंडल में शुभेंदु दास, चंदन पाल, दीपक दास, बाबुल भौमिक, अशोक सेनगुप्ता, सुजय राय, देवाशीष सेनगुप्ता, कृष्णपद मालाकार, दीपरदीप दास सहित अन्य सदस्य हैं। दीपावली महोत्सव और कालीपूजा के अवसर पर आगामी 20 अक्टूबर (सोमवार) को समिति के सदस्यों द्वारा निर्मित पंडाल का उद्घाटन लोकप्रिय विधायक विजय मालाकार करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत रात 8 बजे स्थानीय कलाकारों के साथ कार्यक्रम की जाएगी।
कालीपूजा के अवसर पर प्रसाद ग्रहण करने और क्षेत्र के सभी को इस दिन उपस्थित रहने के लिए आयोजकों की ओर से विनम्र अनुरोध किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



