google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विधानसभा आम निर्वाचन के दृष्टिगत आयुक्त की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतर्राज्यीय बॉर्डर सीलिंग हेतु विधि-व्यवस्था संबंधी बैठक आयोजित

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के मद्देनज़र आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतर्राज्यीय बॉर्डर सीलिंग से संबंधित विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

बैठक में आयुक्त द्वारा बॉर्डर क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा में जिलाधिकारी विशाल राज द्वारा बताया गया कि नेपाल के झापा जिला के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की गई है। साथ ही अंतर्राज्यीय बॉर्डर के तहत पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिला के अधिकारियों के साथ भी बैठक सम्पन्न की गई है।



जिलाधिकारी द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि निर्वाचन अवधि के दौरान अब तक लगभग 20 से 25 लाख रुपये की जब्ती (seizure) की गई है, जिसकी सूचना आयकर विभाग को उपलब्ध करा दी गई है।

आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि बॉर्डर एवं संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एसएचओ  स्तर पर भी नियमित बैठकें आयोजित की जाएं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी थानों में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं कार्यशीलता की जांच शीघ्र सुनिश्चित की जाए।

बैठक में विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्राधिकार के बॉर्डर क्षेत्रों की विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी साझा की गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)