समाज जागरण पोर्टल दिवस प्रतियोगिता मे आप सभी ने अपना अपना सहभागिता दिया, इसके लिए सभी का बहुत बहुत आभार। सभी लोगों ने मेहनत की किसी की जीत किसी कि हार नही हुई है। हाँ विश्लेषण जरुर किया जाना चाहिए कि और मजबूत कैसे बने। आप सभी लोग भी दिन भर लगे रहे और मेहनत कर समाज जागरण को और ऊँचाई तक पहुँचाने मे योगदान दिया इसके लिए आप सभी का आभार। यह एक शुरुआत है आने वाले समय मे इस प्रकार के और भी कार्यक्रम रखे जायेंगे जिसका लाभ समाज जागरण के साथ-साथ आप सभी को अवश्य ही प्राप्त होगा।
ऐसे तो किसी की जीत और किसी का भी हार नही हुआ है लेकिन फिर भी एक औपचारिकता निभाने की दायित्व आप सभी लोगों ने हमे दे रखा है। सबसे पहले न्यूज पेपर एसोसिएशन आफ इंडिया नार्थ जोन के चैयरमैन और समाज जागरण के सलाहकार संपादक श्री के. आर के तरफ से आप सभी को शुभकामनाएँ एवं आभार। राष्ट्रीय एडिशन के संपादक रमन झा, प्रबंधन संपादक ज्योत्ना जूली झा, एवं सहायक संपादक शशिकांत ओझा के तरफ से बहुत बहुत शुभकामनाएँ।
आज के विजेता है
छतीसगढ़ टीम और उप विजेता है किशनगंज टीम दोनों टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ। इसके अलावा सबसे अधिक पोस्ट पब्लिश कराने मे बलिया टीम, सबसे ज्याद व्यूअर लाने के लिए नोएडा ग्रुप को हार्दिक धन्यवाद। विजेता टीम को 1100 की नकद राशी और उप विजेता टीम को 551 की नकद राशि ईनाम देने की घोषणा की जाती है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



