google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बलिया ब्रेकिंग: एक महीने में आठ गुना बढ़ी टमाटर की कीमत, बिगड़ा रसोई का पूरा मजा


-सामान्य थाली से दूर
-दाम दाल का भी हुआ डेढ गुना, बिगड़ा रसोई का पूरा मजा

समाज जागरण
बलिया : लगभग दो माह पूर्व अरहर के उत्तम किस्म के दाल का भाव ₹100 प्रति किलोग्राम था परंतु अब यह ₹140 प्रति किलोग्राम से भी ऊपर बिक रहा है। अर्थात इसमें गुना की बढ़ोतरी हुई है। जबकि टमाटर एक माह पूर्व ₹20 प्रति किलोग्राम था, जो अब यह 150 रुपए किलो से भी ऊपर बिक रहा है। अर्थात यह आठ गुने से भी ऊपर की उछाल है। दाल और टमाटर की कीमत ने रसोई का मजा पुरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है।
आलम यह है कि आम आदमी की थाली से अब यह लुप्त हो रहा है। इस पर चिंतन-मंथन की आवश्यकता है। आखिर यह दोनों वस्तुएं इतनी तेजी से क्यों महंगे हो गए? दाल व टमाटर की बेतहाशा बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के रसोई के बजट को बिल्कुल असंतुलित कर डाला है। भोजन का प्रमुख हिस्सा दाल व टमाटर इस समय दोनों डेढ़ सौ रुपए किलो के आसपास बिक रहे हैं। आखिर इतनी जल्दी ऐसी स्थिति क्यों आ गई। इस पर सरकार को भी ध्यान देना होगा। इन दोनों चीजों की जरूरत तो सबको है। गरीब से लगायत मध्यमवर्ग तक का यह प्रमुख प्रोटीन व विटामिन है। दाल और टमाटर की बढ़ती कीमतें आसमान छू रही हैं। टमाटर के भाव ने तो हद कर दी है। अब यदि टमाटर की आवश्यकता हुई तो दिन में ही तारे नजर आने लग जाते हैं। भोजन का प्रमुख अंश दाल और टमाटर के भाव में बेतहाशा वृद्धि क्यों? उस पर नियंत्रण की आवश्यकता है। टमाटर के बिना काम चल सकता है परंतु दाल के बगैर बाल – बच्चों वाला परिवार का रह पाना मुश्किल है।

प्रस्तुति– शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, बलिया


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)