google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सोन संगीत फाउंडेशन की ओर से रामसरोवर पार्क में सरस्वती पूजन

वसंत पंचमी पर साहित्य-संगीत की अधिष्ठात्री देवी शारदे का भव्य दीव्य पूजन, प्रद्युम्न त्रिपाठी ने शब्द पुष्प अर्पित कर सबके कल्याण की कामना की

सोनभद्र | 23 जनवरी 2026 – सोन संगीत फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशील मिश्रा के सौजन्य से राम सरोवर पार्क, रावर्ट्सगंज में वसंत पंचमी के अवसर पर साहित्य-संगीत की अधिष्ठात्री देवी शारदे का भव्य दीव्य पूजन शुक्रवार सुबह संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की विशेष झलक

मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी एड ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन किया और माँ सरस्वती से जनकल्याण और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

MOTOROLA Signature (PANTONE Martini Olive, 256 GB) (12 GB RAM)
MOTOROLA Signature (PANTONE Martini Olive, 256 GB) (12 GB RAM)

इस अवसर पर वाणी पुत्र प्रद्युम्न त्रिपाठी एड ने कहा –
“सबके घर खुशियों से भर, माँ सपनों को दे दे। शब्द पुष्प अर्पित करते हैं, हम सब पर कर दे एक नजर” – और लोकमंगल की कामना व्यक्त की।

मुख्य अतिथि और शायर अशोक तिवारी, कवि प्रद्युम्न त्रिपाठी एड का अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

उपस्थित गणमान्य लोग

इस अवसर पर लालता प्रसाद मिश्र, सुधाकर स्वदेश प्रेम, ऋषभ त्रिपाठी, जयशंकर त्रिपाठी एड, अखिलेश कश्यप, मिथिलेश मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने माँ सरस्वती से शिक्षा, ज्ञान और कल्याण की प्रार्थना की, और वसंत पंचमी की धूमधाम के साथ साहित्य-संगीत का आनंद लिया।

इसे भी पढ़े

सरस्वती


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)