बारिश में कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाता है रास्ता, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार
समाज जागरण/सन्तोष कुमार
सोनभद्र। विकास खंड बभनी की ग्राम पंचायत बरवा टोला (क) के सालेनाग गांव में सतनारायण के घर से पुल तक करीब एक किलोमीटर ग्रामीण सड़क पिछले करीब 20 वर्षों से अधूरी पड़ी है। सड़क का निर्माण पूरा नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में यह रास्ता कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाता है।
आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के कारण इस मार्ग का इस्तेमाल किसान, मजदूर, स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग नियमित रूप से करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण बारिश के दौरान पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कीचड़ के कारण लोगों के फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है।
20 साल से अधूरा पड़ा है सड़क निर्माण
ग्रामीण जगन्नाथ ने बताया कि करीब 20 वर्ष पहले सड़क निर्माण का काम शुरू हुआ था, लेकिन ठेकेदार करीब एक किलोमीटर हिस्से का काम अधूरा छोड़कर चला गया। इसके बाद से ग्रामीण लगातार सड़क निर्माण पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत और निर्माण पूरा कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
जिलाधिकारी को भी दिया पत्र
सड़क की समस्या को लेकर जगरनाथ, माखन लाल, सुमन देवी, सुखलाल, राजाराम और बाल केश्वर समेत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के समय समस्या और गंभीर हो जाती है और जरूरी काम के लिए गांव से बाहर आने-जाने में भी दिक्कत होती है।
प्राथमिकता से सड़क निर्माण की मांग
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से भी जिलाधिकारी से इस सड़क को प्राथमिकता के आधार पर पक्का कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा होने से गांव के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है।
- एक किलोमीटर सड़क का इंतजार, 20 साल बाद भी नहीं पूरा हुआ कामबारिश में कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाता है रास्ता, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार समाज जागरण/सन्तोष कुमार सोनभद्र। विकास खंड बभनी की ग्राम पंचायत बरवा टोला (क) के सालेनाग गांव में सतनारायण के घर से पुल तक करीब एक किलोमीटर ग्रामीण सड़क पिछले करीब 20 वर्षों से अधूरी पड़ी है। सड़क का…
- सोनभद्र में पुलिस टीम पर पथराव, SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल; 32 नामजद, 20-25 अज्ञात पर मुकदमाचोपन के महुआंव खुर्द में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गई थी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम समाज जागरण/तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के महुआंव खुर्द गांव में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने पहुंची पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम पर पथराव किए जाने का मामला…
- विश्व हृदय दिवस पर फेलिक्स अस्पताल से बायोडायवर्सिटी पार्क तक निकली वॉकथॉनहर धड़कन महत्वपूर्ण, स्वस्थ जीवनशैली से ही स्वस्थ रहेगा हृदय : डॉ. डीके गुप्ता सीपीआर प्रदर्शन, योग सत्र और स्वास्थ्य संवाद के जरिए दिया जागरूकता का संदेश नोएडा। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स अस्पताल की ओर से रविवार को वर्ल्ड हार्ट डे वॉकथॉन-2026 का आयोजन किया गया। अस्पताल परिसर से शुरू…
- सेक्टर-62 में 11 अक्टूबर से सजेगा श्रीरामलीला का मंच, जानकी विदाई का होगा मार्मिक प्रस्तुतीकरण**शास्त्रीय संगीत और नृत्य भी होंगे आकर्षण का केंद्र, 15 अक्टूबर को निकलेगी भव्य श्रीराम बारात****नोएडा।** रामलीला मैदान, सी-57, सेक्टर-62 में श्रीराम मित्र मंडल, नोएडा द्वारा 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन शाम सात बजे से श्रीरामलीला मंचन का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष रामलीला में माता जानकी की विदाई के मार्मिक प्रसंग…
- पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबारग्रेटर नोएडा, 27 सितंबर। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में मेरठ की खेती और कृषि आधारित उद्यमिता देश-विदेश से आए खरीदारों और आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे ट्रेड शो में उद्यान विभाग के आउटलेट पर मेरठ के किसानों की पॉलीहाउस में तैयार सब्जियां, फूल और शहद…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








