google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सोनभद्र के डीपीओ ने IIT-BHU में लौवा नदी पुनरोद्धार कार्ययोजना का किया प्रस्तुतीकरण*

समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी

सोनभद्र। विश्व नदी दिवस के अवसर पर 27 सितंबर 2026 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-BHU), वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में जनपद सोनभद्र की छोटी नदी लौवा के पुनरोद्धार हेतु तैयार कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया।
राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के चयनित 15 जिला परियोजना अधिकारियों (DPOs) को “एक नदी एक पहल” के अंतर्गत अपनी-अपनी नदियों की पुनरोद्धार कार्ययोजना प्रस्तुत करने हेतु नामित किया गया था।

इसी क्रम में  महेंद्र कुमार गौतम, डीपीओ, जिला गंगा समिति, सोनभद्र (वन विभाग) द्वारा लौवा नदी की वर्तमान स्थिति, प्रमुख चुनौतियों तथा उसके पुनरोद्धार के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया।


कार्यक्रम में लौवा नदी के संरक्षण, जल प्रवाह, जलग्रहण क्षेत्र के विकास, संरचनात्मक एवं सामुदायिक उपायों सहित नदी के दीर्घकालिक पुनरोद्धार पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
प्रस्तुतीकरण के उपरांत माननीय राज्य जल शक्ति मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी द्वारा डीपीओ श्री महेंद्र कुमार गौतम को सहभागिता एवं प्रस्तुतीकरण हेतु प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


यह पहल जनपद सोनभद्र की छोटी नदियों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा “एक नदी एक पहल” के माध्यम से स्थानीय नदियों को पुनर्जीवित करने के प्रयासों को गति प्रदान करेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)